बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता श्याम कश्यप पर तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें घेरकर डंडों और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। घटना में श्याम कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।
मॉर्निंग वॉक पर कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और धारदार हथियार से किया वार, रायपुर रेफर












