रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग मामलों में नामजद कांग्रेस नेता एवं पूर्व नान अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को विशेष अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें 17 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की रिमांड पर भेज दिया। इस अवधि में जांच एजेंसी उनसे विभिन्न मामलों में विस्तृत पूछताछ करेगी।
तीन साल बाद सामने आए कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल, स्पेशल कोर्ट ने 17 जुलाई तक EOW रिमांड पर भेजा











