Advertisement Carousel

जल्द होगी कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक, सचिन पायलट आएंगे छत्तीसगढ़ प्रदेश, इन मुद्दों पर होगी चर्चा….

राजीव भवन में आज सुबह साढ़े 11 बजे कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक रखी गई है। पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, स्क्रीनिंग कमेटी की प्रमुख रजनी पाटिल, कृष्णा अल्लावरू, परगट सिंह सहित कई नेता बैठक में शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। वहीं दूसरे दिन 27 जनवरी को 11 बजे प्रदेश चुनाव समिति की बैठक होगी।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

कांग्रेस ने 11 लोकसभा सीटों के लिए 20 लोगों की टीम तैयार की है। रजनी पाटिल वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों से इनके क्षेत्र को लेकर चर्चा करेंगी। जिम्मेदारी मिलने के बाद पाटिल का यह पहला दौरा होगा। वहीं सचिन पायलट भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए पार्टी नेताओं के साथ मंथन करेंगे।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी