Advertisement Carousel

महाधिवेशन के बाद कांग्रेस की विशाल रैली:खड़गे बोले-तेरी 56 इंच की छाती लेकर हम क्या करेंगे, हजारों लोग भूखे मर रहे

जनसभा में केंद्र सरकार की नीतियों और क्रियाकलाप पर

किया पलटवार, कांग्रेस के आला नेताओं ने किया संबोधित

रायपुर। कांग्रेस के महाधिवेशन के बाद हाथ से हाथ जोड़ो जनसभा का आयोजन रविवार 26 फरवरी की शाम किया गया। इसमें कांग्रेस के तमाम आला नेताओं ने जनता को संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है।

Also read:कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन की तैयारियां

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि बीजेपी के कितने लोग आजादी के लिए जेल गए, ये लोग नौकरी में लगे थे। आज बोलते हैं, हम लोग देशभक्त हैं।

मेरी 56 इंच की छाती है, तेरी 56 इंच की छाती लेकर हम क्या करेंगे, हजारों लोग भूखे मर रहे हैं। राजधानी के जोरा मैदान में इस जनसभा का आयोजन किया गया था। इसमें तमाम कांग्रेसी नेता शामिल रहे।

मीडिया पर दबाव बनाया जा रहा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा:प्रियंका

आमसभा को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- मैं पहली बार छत्तीसगढ़ आई हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है। खासकर के इस अधिवेशन को लेकर जो यहां हुआ। मेरी दादी यहां की कहानियां सुनाया करती थीं।

Also read:राहुल बोले-‘यात्रा’से मिला बहुत प्यार,अडाणी पर सवाल पूछते रहेंगे

सोनिया जी ने भी यहां का बहुत दौरा किया। मुझे बताया करती थीं। उन्होंने कहा-हमारा संविधान समानता की बात करता है। देश की सरकार आपको समानता की दृष्टि से देखे। सबको समानता से ही अधिकार मिलता है। इज्जत से जीने का मौका मिलता है।

इसी संविधान को मजबूत करने देश में मीडिया, न्यायपालिका और संसद है। इन तीनों से संविधान मजबूत होता है। मगर ये तीनों जब कमजोर होते हैं, तब सामान तरह से आपको न्याय नहीं मिलता है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज केंद्र सरकार मीडिया पर दबाव बना रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है। आज इसे समझने की जरूरत है।

Also read:दिल्ली से रायपुर आ रहे कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को विमान से उतारकर पुलिस ने किया गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

मीडिया के लोग यहां है। इनको सरकार दबा रही है। सच्चाई कह नहीं पाते हैं। न्यायपालिका पर सरकार दबाव लगाती है। कई ऐसे मुद्दे हैं, जिस पर कांग्रेस चर्चा करना चाहती है। लेकिन सरकार इस पर बात नहीं करने देती है। हमारे नेताओं के बयान को संसद में रिकॉर्ड से मिटा दिया जाता है।

पूरे देश में जाना जाता है छत्तीसगढ़ का नाम

प्रियंका ने कहा कि छत्तीसगढ़ में छापे मारे जा रहे हैं। हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है। यहां की सरकार यहां के मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की शान पूरे देशभर में फैला रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में जाना जाता है। उसका कारण है यहां की कांग्रेस की सरकार।

ये सरकार किसी के दबाव से नहीं रुकेगी। जब छत्तीसगढ़ की तारीफ होती है तब केंद्र को पसंद नहीं आता है। इसलिए छापे मरवाए जा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि विधानसभा-लोकसभा चुनाव आ रहे हैं। आप केंद्र सरकार से पूछिए उन्होंने आपके लिए क्या किया। छत्तीसगढ़ सरकार लोगों के हित में काम कर रही है। जितनी योजना आम जनता के लिए छत्तीसगढ़ में चल रही है। उतनी कहीं नहीं है।

अधिवेशन के पहले रेड डालकर डरा रहे:खड़गे

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा-हमने अडानी से संबंधित सवाल पूछा तो हमारा भाषण काट दिया। ढाई साल में जैसे अडानी की संपत्ति 13 गुना हो गई। वैसा मंतर हमको भी बता दें, ऐसा अगर पता चल जाए तो किसी योजना की जरूरत नहीं है। जनता का 1 रुपए 13 रुपए हो जाएगा। यहां बोलने की, लिखने की आजादी तो है ही नहीं खाने की भी आजादी नहीं है। अधिवेशन के पहले रेड डालकर डरा रहे हैं।

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ के लोग डरने वाले नहीं है। इलेक्शन में फायदा लेने के लिए हमारे प्रधानमंत्री अपॉइंटमेंट लेटर बांटते हैं। ये तो क्लर्क और डिप्टी सेक्रेटरी का काम है। लेकिन मोदी ये नाटक करते हैं। अगर तेरे पीछे नोटों की ताकत है तो हमारे पास वोटों की ताकत है। हमने जो ट्रेन चलाई, उसमें नया इंजन लगाकर भाजपा हरी झंडी दिखाकर कहती है हमने ट्रेन चलाई। बनाना तो दूर 23 पब्लिक सेक्टर मोदी जी ने बेच दिए।

वोट जोड़ने के लिए हिंदू-मुसलमान करती है बीजेपी

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी वोट जोड़ने के लिए हिंदू, मुसलमान करती है। शिक्षा महंगी हो गई है, गरीब बच्चे पढ़ नहीं सकते हैं। भूपेश बघेल गरीब, आदिवासी, दलित के बच्चों को इंग्लिश मीडियम में पढ़ाने का काम किया है।

Also read:रायपुर पहुंचे सोनिया और राहुल गांधी,कांग्रेसजनों में उत्साह

हम भाइयों और बहनों को लेकर साथ चलते हैं, लेकिन बीजेपी कहती है हम आगे चलते हैं तुम हमारे पीछे चलो । उन्होंने कहा-हां-जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां हम गरीबों के लिए काम कर रहे हैं, राजस्थान सरकार, और छत्तीसगढ़, हिमाचल में गरीब जनता के लिए सरकार काम कर रही है।

छत्तीसगढ़ सरकार राहुल गांधी के बताए

मार्ग पर काम करके विकास कर रही:भूपेश

जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन हुआ। यह एक ऐतिहासिक आयोजन था। इस आयोजन में कृषि नीति, विदेश नीति और सामाजिक न्याय जैसे कई मुद्दों पर फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार राहुल गांधी के बताए मार्ग पर काम करके विकास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा महाधिवेशन का आयोजन स्थल वही स्थल है जब कांग्रेस के सम्मेलन में राहुल गांधी आए थे और किसानों को ऋण माफी का चेक वितरित किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार गरीबों और किसानों की सरकार है।

कांग्रेस सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि वो धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए क्विंटल करेगी। उसे किया। उसके बाद उसे बढ़ाकर 2640 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है। अब फिर से वादा है कि चुनाव से पहले इस समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 2800 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया जाएगा।

Also read:रायपुर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने दिखाए सख्त तेवर,बोले-ये लोग बोलने की स्वतंत्रता खत्म कर रहे

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अनुभव का पूरा लाभ कांग्रेस पार्टी को मिल रहा है। खड़गे ऐसे राजनेता हैं, जिन्होंने राजनीति की शुरुआत ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में की थी और आज कई केंद्रीय स्तर के पदों में रहते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसीलिए वो हमेशा अलग-अलग राज्यों का दौरा करते हुए राष्ट्रीय मुद्दों को हमेशा उठाते रहते हैं।

केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही केंद्र सरकार, बोले गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, मोदी, अमित शाह हॉर्स ट्रेडिंग करके सरकारें गिरा रहे हैं। चाहे मध्यप्रदेश हो, कर्नाटक हो या फिर महाराष्ट्र हो। गोवा में भी ऐसा किया। राजस्थान में पूरी कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए, छ्त्तीसगढ़ में हिम्मत नहीं हुई।

Also read:मुख्यमंत्री बघेल बोले-भाजपा कांग्रेस महाधिवेशन से डरी हुई है,इसलिए हमारे नेताओं को आने से रोक रही

कांग्रेस अगर लोकतंत्र जिंदा नहीं रखता तो नरेंद्र मोदी कैसे प्रधानमंत्री बनते। केंद्र सरकार एजेंसियों का गलत उपयोग कर रही है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है। वहां राहुल गांधी के वादों को पूरा किया गया है।