Advertisement Carousel

CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ने लगा कोरोना, एक ही दिन में सामने आएं इतने मरीज, जानें जिलेवार आंकड़ें

corona

रायपुरः CG Corona Update छत्तीसगढ़ में शनिवार को कोरोना के 11 नए मरीज मिले हैं। दुर्ग में 10 और बालोद में एक मरीज की पहचान हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने कुल 241 लोगों की जांच की थी। वर्तमान में प्रदेश में 14 एक्टिव केस हैं। हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक प्रदेश में कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 4.56% है। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थम गई थी, लेकिन 28 मार्च के बाद संक्रमण फिर से बढ़ता दिख रहा है। दुर्ग और बालोद के अलावा रायपुर में 2 और धमतरी में 1 कोरोना एक्टिव केस है।

Read More : BJP Candidate 8th List 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, सनी देओल का कटा टिकट, जानें किसे कहां मिला टिकट 

लोगों से कोरोना जांच कराने की अपील

CG Corona Update स्वास्थ्य विभाग ने खांसी, बुखार या कोरोना से जुड़े कोई भी लक्षण नजर आने पर लोगों से जांच कराने की अपील भी की है। लोग अपने नजदीकी जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर कोविड की जांच करवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी हेल्थ सेंटर में कोरोना संक्रमण की जांच का इंतजाम किया है।