Advertisement Carousel

CG Corona Update : राजधानी में पैर पसार रहा कोरोना, आज मिले इतने नए मरीज…

covid

रायपुर: राजधानी में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। जिला प्रशासन ने इसके रोकथाम के लिए गाइडलाइन भी जारी किए है। प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रोजाना 300 से ज्यादा मरीज मिल रहे है। अगर समय रहते इसके रोकथाम के लिए सख्त कदम नहीं उठाए गए तो मामला बिगड़ सकता है। छत्तीसगढ़ के लगभग 25 जिलों में कोरोना के मरीज पाए गए है। देशभर में भी रोजना कोविड के 4 हजार से ज्यादा मामले आ रहे है। ऐसे में आम जन को हर स्थिति एहतियात बरतने की जरुरुत है।

Read More: आज 70 हजार बेरोजगार युवाओं को इस राज्य के सीएम देंगे 17.50 करोड़ रुपए की बेरोजगारी भत्ता…

बीते 24 घंटे में कोरोना के कुल 307 नए मरीज मिले है। आज कुल 3631 सैंम्पलों की जांच हुई है। वहीं 259 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत घर भी लौट गए है। छत्तीसगढ़ में पॉजिटिविटी दर बढ़कर 8.45 प्रतिशत हो गया है।