कवर्धा। कबीरधाम जिले में पुलिस ने नकली नोट तैयार कर उन्हें बाजार में चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 12.50 लाख रुपये के जाली नोट, नकली नोट छापने में इस्तेमाल किया जा रहा कलर प्रिंटर, मोबाइल फोन और टाटा पंच ईवी कार बरामद की गई है।पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने पुरानी उधारी चुकाने के लिए नकली नोट छापने का रास्ता चुना था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और आरोपियों ने अब तक कितने जाली नोट बाजार में चलाए हैं।
नकली नोटों का खेल बेनकाब, 12.50 लाख के जाली नोट और प्रिंटर के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, उधारी चुकाने के लिए शुरू किया था धंधा











