Advertisement Carousel

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गुजरात सरकार में 19 नए चेहरे शामिल…

अहमदाबाद। गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार में शुक्रवार (आज) को बड़ा कैबिनेट फेरबदल हुआ। राज्यपाल की मौजूदगी में 26 नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, जिसमें भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा का नाम भी शामिल है। यह फेरबदल पुरानी कैबिनेट के सामूहिक इस्तीफे के बाद किया गया, जिसमें करीब 19 नए चेहरे जोड़े गए हैं। इससे कैबिनेट का आकार 27 सदस्यों तक पहुंच गया है।

तीन साल में बनी मंत्री

रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी की विधायक हैं और यह उनका कैबिनेट में पहला कार्यकाल होगा। राजनीति में प्रवेश के महज तीन साल बाद उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो बीजेपी की युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने वाली रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। कैबिनेट में हरष सांघवी को कैबिनेट रैंक पर पदोन्नत किया गया है, जबकि स्वरूपजी ठाकोर, प्रवीणकुमार माली, रुषिकेश पटेल, दर्शना वाघेला, कुंवरजी बावलिया, अर्जुन मोढ़वाड़िया, परषोत्तम सोलंकी, जितेंद्र वाघाणी, प्रफुल्ल पंशेरिया और कानुभाई देसाई जैसे नेता भी शामिल हैं। राजनीतिक सफर की शुरुआत रिवाबा जडेजा का जन्म 5 सितंबर 1990 को हुआ था। उन्होंने गुजरात के राजकोट स्थित आत्मीय इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की। 17 अप्रैल 2016 को रवींद्र जडेजा से उनकी शादी हुई, जो एक निजी समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। इस शादी में केवल परिवार के करीबी सदस्य और चुनिंदा दोस्त ही शामिल हुए थे, और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।