Advertisement Carousel

CT FINAL 2025 IND vs NZ : भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच, देखें दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग 11

CT FINAL 2025 IND vs NZ : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब के लिए आज महामुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. सेमीफाइनल के बाद दोनों टीमें आज फाइनल में भिड़ेंगी. पहले सेमीफाइनल ने टीम इंडिया ने 44 रन से न्यूजीलैंड को हराया था. दोपहर दो बजे टॉस होगा.

इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक भी मुकाबला नहीं हारा है. टीम 10 मुकाबले खेली और 9 में जीत मिली. वहीं एक मैच टाई रहा। यहां स्लो पिच पर स्पिनर्स गेमचेंजर साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती.

न्यूजीलैंड : मिचेल सैंटनर (कप्तान), विल यंग, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन और विलियम ओरूर्क.