Advertisement Carousel

CT FINAL 2025 IND vs NZ : मिचेल सैंटनर बने टॉस के बॉस, न्यूजीलैंड करेगी पहले बल्लेबाजी, देखें टीमों की प्लेइंग 11

CT FINAL 2025 IND vs NZ : आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब के लिए आज महामुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी फैसला किया है. भारतीय टीम पहले गेंदबाजी करने के लिए उतरेगी. सेमीफाइनल के बाद दोनों टीमें फाइनल में भिड़ेंगी. पहले सेमीफाइनल ने टीम इंडिया ने 44 रन से न्यूजीलैंड को हराया था.

इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम ने एक भी मुकाबला नहीं हारा है. टीम 10 मुकाबले खेली और 9 में जीत मिली. वहीं एक मैच टाई रहा. यहां स्लो पिच पर स्पिनर्स गेमचेंजर साबित हो सकते हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

न्यूजीलैंड

विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के, नाथन स्मिथ.

भारत

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती.