Advertisement Carousel

DA Hike Latest Update : आखिरकार हो ही गया ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी, इस दिन से मिलेगा लाभ

DA hike and arrears New Update

नई दिल्लीः DA Hike Latest Update : केंद्रीय कर्मचारी साल की दूसरी छमाही यानी जुलाई से दिसंबर तक की अवधि के लिए महंगाई भत्ते (डीए) का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अलग-अलग राज्य सरकारें कर्मचारियों के बकाये डीए का भुगतान या ऐलान कर रही हैं। इसी कड़ी में सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 4 फीसदी बढ़ोतरी की घोषणा की है।

Read More: CG Vidhansabha Election 2023 : PM मोदी की तारीफ वाले बयान पर टीएस सिंहदेव बोले-मंच में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करता

DA Hike Latest Update :  एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा- सभी सरकारी कर्मचारियों को जनवरी 2023 से पूर्वव्यापी प्रभाव से 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी मिलेगी। 4 फीसदी बढ़ोतरी के साथ सिक्किम सरकार के कर्मचारियों का डीए 42 फीसदी हो गया है। उन्होंने बताया कि अगले माह दशहरा उत्सव से पहले बकाया राशि का भुगतान कर दिया जायेगा। मतलब ये हुआ कि राज्य के कर्मचारियों को दशहरा से पहले डीए एरियर मिल जाएगा। मुख्यमंत्री तमांग ने ‘वन रैंक वन पेंशन’ नीति लागू करने की भी घोषणा की। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को यह भी आश्वासन दिया कि सिक्किम में पुरानी पेंशन योजना जल्द से जल्द लागू की जाएगी।

Read More: Petrol and Diesel Price increase : आम आदमी को एक और बड़ा झटका, 26 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल, डीजल के भी भाव इतने रुपये बढ़े 

केंद्रीय कर्मचारियों को कब तोहफा:

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को भी दूसरी छमाही के महंगाई भत्ते का इंतजार है। इसकी घोषणा दशहरा से पहले किए जाने की उम्मीद है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। इसी तरह पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत यानी डीआर में भी 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने की संभावना है।