Advertisement Carousel

CG Vidhansabha Election 2023: छत्तीसगढ़ में आज कल में हो सकती विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान, राजनितिक पार्टियों की धड़कने हुई तेज

रायपुर। प्रदेश में विधानसभा की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। अब बस आज कल में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों की धड़कने तेज हो गई है।

Read More : Ajab Gajab News : मच्‍छर आखिर इन लोगों के ऊपर ही क्‍यों भ‍िनभ‍िनाते हैं? जानें इसके पीछे का कारण 

केंद्रीय मंत्री लगातार प्रदेश में चुनावी दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में एक बार फिर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी प्रदेश दौरे पर आ रही है। प्रियंका शुक्रवार को कांकेर दौरे पर रहेंगी। यहां वे नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में जनप्रतिनिधियों को संबोधित करेंगी। दिल्ली से रायपुर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी सुबह कांकेर के लिए रवाना होगी।

कांकेर के गोविंदपुर स्थित खेल मैदान में सुबह 11 बजे से सभा आयोजित होगी। महासम्मेलन को संबोधित करने के बाद अपराह्न तीन बजे प्रियंका गांधी रायपुर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रियंका गांधी का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि नगरीय निकायों और पंचायतों में प्रदेश में कांग्रेस का दबदबा है। नगर-निगमों और नगर पंचायतों में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने बढ़त बनाई है। चुनावी सभा के जरिए प्रियंका कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देगी।

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h