Advertisement Carousel

सबके सामने गिड़गिड़ाता रह गया पिता, प्रेमी के साथ मिलकर ये कांड कर गई बेटी, पूरा मामला जान हो जाएंगे हैरान

औरैयाः Daughter Marry With Boyfriend उत्तर प्रदेश के औरैया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां थाना परिसर में बने मंदिर में प्रेमी और प्रेमिका ने शादी कर ली. इस दौरान लड़की का पिता थाने में शादी का विरोध करता रहा और गिड़गिड़ाता रहा. मगर, पुलिस को इस शादी की भनक तक नहीं लगी. वहीं, पीड़ित पिता ने इसका जिम्मेदार पुलिस को ठहराया है. पूरा मामला दिबियापुर कस्बे के संजय नगर का है. यहां रहने वाली शबनम और नितिन पिछले कई साल से एक दूसरे से प्रेम करते थे. दोनों शादी करना चाहते थे. मगर, बिरादरी एक न होने की वजह से लड़की के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे. शबनम और नितिन ने घरवालों के फैसले को दरकिनार कर शादी करने का फैसला किया.

Read More : PM Modi Birthday : चाय बेचने वाला ऐसे पहुंचा पीएम की कुर्सी तक, 1987 में ही विरोधियों को पिलाया था पानी, जानिए मोदी से राजनीतिक सफर के बारे में… 

साथ ले जाने की कोशिश की तो बेटी ने किया विरोध

Daughter Marry With Boyfriend फिर दोनों ने थाने के अंदर बने मंदिर में पंडित को बुलाकर शादी की. इस बीच इसकी जानकारी लड़की के पिता को हुई तो वो थाने पंहुचा. फेरे ले रही बेटी को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगा. मगर, बेटी मना करने लगी. हंगामा देख और भी लोग मौके पर पहुंच गए.

‘पिता शादी के खिलाफ थे, इसलिए मंदिर में की शादी’

फिर लोगों ने दोनों की शादी करवाई. इस दौरान पिता गिड़गिड़ाता रहा. हैरानी वाली बात ये है कि इतना सब कुछ हुआ मगर पुलिस को इसकी खबर भी नहीं लगी. लड़की ने बताया कि उसके पिता इस शादी के खिलाफ थे. इस वजह से उसने मंदिर में शादी की है. हम दोनों शादी से खुश हैं.

Read More : DA Hike Latest Update : आखिरकार हो ही गया ऐलान, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी, इस दिन से मिलेगा लाभ 

मामले में पुलिस अधीक्षक ने कही ये बात

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि एक प्रेमी युगल थाने आए थे. उन्होंने बताया कि दोनों बालिग हैं. जब वेरीफाई किया गया तो दोनों बालिग ही निकले. उनके परिवार को उनके संबंध पर आपत्ति थी. उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखाने का प्रयास किया जा रहा था. इसके बाद दोनों एक पंडित को लेकर आए और थाने के अंदर मंदिर में शादी कर ली. अब प्रेमी युगल अपनी सुरक्षा की मांग कर रहा है. आगे कोई शिकायत आती है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी.