पुलिस जांच में जुटी, आला अफसर भी पहुंचे
कोरबा। कोरबा जिले में एएसआई की लाश मिलने से सनसनी का माहौल है। बांगो थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार की लाश शुक्रवार 10 मार्च की सुबह बैरक में देखी गई।

मृतक एएसआई परिहार
बैरक के पास जाकर देखा गया तो दरवाजा टूटा हुआ मिला। उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार के शरीर में जख्म के निशान थे। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि उनकी किसी ने हत्या कर दी होगी। यह जांच का विषय है।
Also read:होली के बहाने निकाली पुरानी रंजिश, अलग-अलग शहरों में हत्या की 3 वारदात
उनके शरीर पर जख्म को देखते हुए यह माना जा रहा है सहायक उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार की हत्या हुई है। उनके गले में चोट के निशान मिलें हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार देवांगन ने इस घटना की सूचना तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को दी।

जांच करते पुलिस अफसर
इस घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा, एसडीओपी ईश्वर त्रिवेदी सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फॉरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया गया है। थाना में एएसआइ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।










