Advertisement Carousel

वोट डालो, स्वादिष्ट भोजन का आनंद लो! दिल्ली चुनाव में Swiggy का खास ऑफर, मतदान करने वालों को मिल रही इतने प्रतिशत की छूट

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 Voting: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस बार चुनाव में दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 699 प्रत्याशी मैदान में है। कुल 13,766 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। दिल्लीवासी सुबह से ही मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मत का इस्तेमाल कर रहे है। वोटर्स में मतदान के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। वहीं स्विगी स्पेशल ऑफर दे रहा है। मतदान करने वाले को 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। आप भी वोट कर स्विगी से इसका फायदा उठा सकते हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया जारी है। राजधानी में शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोटिंग के लिए अब से कुछ ही घंटे बचे हुए है। इस खास अवसर पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप Swiggy ने स्पेशल ऑफर दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने X पर लिखा- दिल्ली कर रही है दिल से वोट… 5 फरवरी 2025 को! ये मौका है दिल्लीवासियों का अपनी आवाज़ उठाने और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाने का। वोट डालना सिर्फ एक अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। आगे लिखा- वोट डालो, स्वादिष्ट भोजन का आनंद लो! अपनी स्याही लगी उंगली दिखाओ और डाइनिंग बिल पर 50 फीसदी तक की छूट पाओ। इस पोस्ट में दिल्लीवासियों से लोकतंत्र में अपनी भूमिका निभाने और वोटिंग करने की अपील की गई।

क्या है खास ऑफर

Swiggy Dineout वोट डालने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। अगर आप वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हैं, तो आपको खाने के बिल पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिल सकती है।

देहात पोस्ट की अपील

dehatpost.com आप सभी मतदाताओं से निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भीक होकर मतदान करने की अपील करता है। प्रलोभन रहित वोटिंग ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। भारत का नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि बिना किसी प्रलोभन के Voting करें। अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर निर्भय होकर वोट कर भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।