Advertisement Carousel

Deputy CM Arun Sao: आज रायपुर और दुर्ग दौरे पर रहेंगे डिप्टी CM अरुण साव, राम लला दर्शन योजना के तहत अयोध्या जा रहे यात्रियों को करेंगे रवाना

रायपुर: Deputy CM Arun Sao: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दर्शन करने वाले श्रध्दालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हजारों लाखों की संख्या में लोग अयोध्या पहुंचकर अपने आराध्य रामलला के दर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज डिप्टी CM अरुण साव आज रायपुर और दुर्ग दौरे पर रहेंगे। यहां वे राज्य शासन के श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत अयोध्या जा रहे यात्रियों को दुर्ग रेल्वे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसकेस साथ ही वे आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

Deputy CM Arun Sao: बता दें कि डिप्टी CM अरुण साव आज सुबह 11 बजे दुर्ग के लिए रवाना होंगे। यहां वे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में पौने 12 बजे श्रीरामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद दोपहर साढ़े 12 बजे दुर्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर सवा एक बजे रायपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आपातकाल स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।