Advertisement Carousel

शपथ ग्रहण समारोह के बाद विधान सौध पहुंचे डीके शिवकुमार, बिल्डिंग के सामने झुकाया सिर

Karnataka Deputy CM DK Shivakumar: कर्नाटक में शनिवार (20 मई) को सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने मुख्‍यमंत्री तो डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. इसके अलावा 8 विधायकों को राज्यपाल ने कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलवाई. शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार अपनी पहली कैबिनेट बैठक के लिए विधान सौध पहुंचे. डीके शिवकुमार ने सम्मान देते हुए विधान भवन के सामने अपना सिर झुकाया. इसके साथ ही शिवकुमार ने बिल्डिंग में घुसने से पहले मीडिया को थम्स-अप और विक्ट्री साइन भी दिखाया.

 

वहीं राज्य में नव नियुक्त कांग्रेस सरकार अपनी पहली कैबिनेट में अपने 5 चुनावी वादों को पूरा करने जा रही है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पांच घोषणाओं को पूरा करने का एलान कर दिया है. इनमें सबसे पहली घोषणा यह है कि 200 यूनिट तक बिजली फ्री मिलेगी. दूसरी- गरीब परिवार की मुखिया महिला को 2 हजार महीना दिए जाएंगे. तीसरी- महिलाओं के लिए यातायात फ्री होगा. इसके अलावा बेरोजगारों को दो साल तक भत्ता और बीपीएल परिवारों को दस किलो चावल फ्री दिया जाएगा.