कवर्धा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्राम सिंघनपुरी जंगल, कुम्हारी, खोलवा और टाटावाही में ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में तत्काल समाधान के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए विभिन्न विकास कार्यों की घोषणाएं भी कीं। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण इलाकों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।
ग्रामीणों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा, समस्याएं सुनकर विकास कार्यों की दी सौगात











