रायपुर, डिप्टी सीएम एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत राज्य में हुई प्रगति की जानकारी दी है। साथ ही पिछली सरकार पर निशाना साधा है।
साय ने पत्र में कहा है कि पिछले ढाई वर्षों में सभी के सहयोग से योजना के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय उपलब्धियां कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवश्यक आवंटन नहीं किए जाने के कारण लाखों गरीब परिवार पक्के आवास से वंचित रह गए थे। उन्होंने पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव के त्यागपत्र का भी उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय गरीबों के आवास के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं कराई जा सकी थी।
पत्र में मोर आवास-मोर अधिकार आंदोलन का जिक्र किया , और कहा कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए गरीबों को पक्का आवास उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था। सरकार गठन के बाद 14 दिसंबर को हुई पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख 12 हजार 742 आवासों को पूर्ण करने का संकल्प लिया गया, जिसमें अपूर्ण आवास, प्रतीक्षा सूची के आवास, आवास प्लस सूची तथा मुख्यमंत्री आवास योजना के आवास शामिल हैं।

विजय शर्मा ने बताया कि इसके अलावा प्रधानमंत्री जनमन योजना के 33 हजार 601 तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष परियोजना के तहत 15 हजार अतिरिक्त आवासों का निर्माण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।
डिप्टी सीएम ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में लगभग 26,908 करोड़ रुपये की लागत से 10.60 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा किया गया है। वर्ष 2025-26 में छह लाख से अधिक आवास पूर्ण होने जिक्र किया, और कहा यह देश में सर्वाधिक है। पत्र में महिला स्व-सहायता समूहों की भागीदारी, ‘डीलर दीदी’ और ‘रानी मिस्त्री’ जैसी पहलों, अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों तथा आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण का भी उल्लेख किया गया है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सीएम विष्णु देव साय तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया है।












