Advertisement Carousel

Sexy Video: जेठानी ने सबके सामने खोला देवरानी का राज, बोली- वह तो पड़ोसी के साथ.., पसर गया सन्नाटा

Desi Girl Sexy Video: पड़ोस में रहने वाले युवक से पत्नी के अवैध संबंध होने के चलते आए दिन पति का विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार रात भी इसी बात की शर्मिंदगी के चलते पति ने घर के बरामदे में फंदा लगाकर जान दे दी। घर में पत्नी के अलावा बच्चे ही रहते थे। सुबह पत्नी जागी तो देखा कि पति का शव फंदे पर लटका है।

पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पत्नी के अवैध संबंध की बात सामने आई। इस मामले में कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है। पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कोई बात संदिग्ध लगती है या कोई शिकायती पत्र मिलता है तो जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामला कुंवरगांव थाने के एक गांव से जुड़ा है। गांव निवासी 28 वर्षीय एक युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके परिवार के अन्य लोग बाहर रहते हैं। गांव में वह अपनी पत्नी और तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ ही रहता था।

भाभी ने चीख-चीख कर बताया था राज

पुलिस के मुताबिक सुबह आठ बजे करीब सूचना मिली कि युवक ने खुदकुशी कर ली है, शव बरामदे में लटका है। पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की तो पता चला कि युवक की पतनी के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे। दो दिन पहले इसकी जानकारी उस युवक की भाभी ने चीख चीखकर पूरे गांव के सामने उसे बताई थी। इसके बाद से वह खुद की बेइज्जती महसूस कर रहा था।

बताते हैं कि इसके बाद युवक की पत्नी और उस महिला के बीच विवाद हुआ और दोनों ने अपने अपने घर पर जाकर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों व स्वजन ने दोनों को बचा लिया था। मृतक युवक की पत्नी को इस दौरान कुछ चोट भी आई थी। दोनों के बीच इसके बाद से ही विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम वह अपनी पत्नी को दवा दिलाकर भी लाया था।