IPL; IPL में सोमवार रात को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रन से जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान एमएस धोनी ने अपनी ही टीम के गेंदबाजों को चेतावनी दी है। मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान धोनी ने कहा कि, हमें तेज गेंदबाजी में सुधार की जरूरत है।उन्होंने कहा कि सामने वाली टीम क्या कर रही है, यह भी देखना महत्वपूर्ण है। जरूरी है कि टीम के प्लेयर नो बॉल नहीं डालें और वाइड बॉल कम करें। हम एक्स्ट्रा रन बहुत ज्यादा दे रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो मेरी दूसरी चेतावनी होगी और उसके बाद टीम को नए कप्तान के साथ खेलना होगा
धोनी आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, 2 छक्के जमाए
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर फेंक रहे मार्क वुड की बॉल पर लगातार दो छक्के जड़े। पहली पारी में CSK के कप्तान धोनी ने 2 गगनचुम्बी छक्के लगाए। उन्होंने पारी के 20वें ओवर में मार्क वुड की दूसरी बॉल पर डीप पॉइंट और तीसरी बॉल पर स्क्वेयर लेग की दिशा में छक्का लगाया। वे अगली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके साथ ही धोनी IPL मैच के आखिरी ओवर में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए।धोनी के बैटिंग पर आते ही चेपॉक स्टेडियम में ‘धोनी… धोनी…’ के नारे गूंजने लगे। उन्हें सपोर्ट करने के लिए दर्शकों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट चालू की। धोनी के छक्कों के बाद CSK ने 217/7 के स्कोर पर अपनी पारी खत्म की।
A memorable homecoming 😊
Consecutive fifties 👌
4️⃣-wicket haul 👍@Ruutu1331 and Moeen Ali sum up @ChennaiIPL‘s special win in Chennai 👏 👏 – By @RajalAroraFULL INTERVIEW 🎥 🔽 #TATAIPL | #CSKvLSG
https://t.co/K33OGYdydH pic.twitter.com/cP7Ml2bNfH— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2023
धोनी के 5,000 IPL रन पूरे हुये
महेंद्र सिंह धोनी ने चेपॉक में 3 बॉल पर 2 छक्कों की मदद से 12 रन बनाए। इसके साथ ही उनके IPL में 5,000 रन भी हो गए। वह ऐसा करने वाले 5वें भारतीय और ओवरऑल 7वें खिलाड़ी बने। धोनी ने इसके लिए 237 मैच लिए। धोनी ने अपनी पारी में दोनों छक्के 20वें ओवर में ही लगाए। IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में वे पहले नंबर पर हैं। उनके नाम कुल 55 छक्के हैं।धोनी के बाद कायरन पोलार्ड के नाम 33, रवींद्र जडेजा के नाम 26 और हार्दिक पंड्या के नाम 25 छक्के हैं। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 23 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।












