Advertisement Carousel

भरे इवेंट में डायरेक्टर ने किया एक्ट्रेस को Kiss,वायरल वीडियो देख भड़के लोगों ने लगा दी क्लास

Director kissed actress साउथ इंडियन फिल्मों के डायरेक्टर ए. एस. रवि कुमार (A S Ravi Kumar) भरे इवेंट में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की चचेरी बहन और एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा (Mannara) को Kiss करने की वजह से इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं।

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी हरकत साफतौर पर देखी जा सकती है। वीडियो देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स रवि कुमार पर जमकर भड़क रहे हैं। कोई इसे शर्मिंदगी भरा लम्हा बता रहा है तो कोई मनारा की चिंता जता रहा है।

Read More : CG News : कांग्रेस मीडिया विभाग की नई लिस्ट जारी, सुशील आनंद दूसरी बार बने चेयरमैन, 19 को प्रवक्ता व 39 पैनालिस्ट बनाए गए 

मनारा के वायरल वीडियो में क्या है?

एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते इसके कैप्शन में लिखा है, “डायरेक्टर ए.एस. रवि कुमार ने मीडिया के सामने हीरोइन को Kiss किया।” 31 सेकंड की इस वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि मनारा मीडिया के सामने पोज दे रही हैं। तभी ए.एस. रविवार कुमार अपना हाथ उनके कंधे पर रखते हैं और उन्हें अपनी ओर खींच लेते हैं। मनारा ख़ुशी-ख़ुशी उनके साथ पोज देती हैं। आखिर में ए.एस रविकुमार मनारा के गाल पर Kiss करते हैं, जिससे वे शॉक्ड रह जाती हैं। वे हंसती हैं और ए. एस. रवि कुमार का शुक्रिया अदा करती हैं।

Read More : Train accident : एक ही ट्रैक पर आयी दो ट्रेनें, हादसा होते-होते टला, लोगों की भीड़ बनाते रहें वीडियो

इंटरनेट यूजर्स ने ए.एस रवि कुमार को लगाई लताड़

वायरल वीडियो देखने के बाद एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, “निहायत शर्मनाक घटना।” एक यूजर ने इसे उस घटना की तरह बताया, जिसमें डायरेक्टर ओम राउत ने आदिपुरुष की एक्ट्रेस कृति सेनन को Kiss किया था। एक यूजर ने लिखा है, “शर्मनाक सिचुएशन।” एक यूजर का कमेंट है, “उसके (मनारा) बारे में सोचिए, उसे कैसा लगा होगा?”

मनारा की आने वाली फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनारा ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में तेलुगु फिल्म ‘Prema Geema Jantha Nai’ से की थी। यही वो साल था, जब उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘जिद’ रिलीज हुई थी। उनकी आने वाली फिल्म ‘Thiragabadara Saami’ है, जिसके टीजर की लॉन्चिंग हाल ही में दिल राजू ने की थी। इस फिल्म में मकरंद देशपांडे विलेन की भूमिका करते नजर आएंगे, वहीं मुख्य भूमिका राज तरुण की है। फिल्म के डायरेक्टर ए.एस रवि कुमार हैं।