जांजगीर-चांपा। पड़ोसी से मारपीट के मामले में जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं विधायक के द्वारा भी थाने में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार चंद्रशेखर राठौर ने थाना में रिपार्ट दर्ज कराया कि विधायक के एसी की गर्म हवा हटाने को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते उग्र हो गया।
राठौर ने बताया कि विधायक ने रौब दिखाते हुए घर में घुसकर हाथापाई की और घटना का वीडियो डिलीट कर दिया। इस बीच बालेश्वर साहू ने भी अपनी ओर से एक आवेदन थाने में दिया है। इसलिए मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।










