Advertisement Carousel

मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत, अब काम करने के समय में हुआ बड़ा बदलाव, सरकार ने जारी किया आदेश

जयपुर: MGNREGA workers timings Change देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी से लोगों को हाल बेहाल हो गया है। वहीं बात करें राजस्थान की तो यहां पिछले दो सप्ताह से तेजी से गर्मी पड़ रही है। ​जिसके चलते यहां कई जिलों का तापमान में इजाफा होने लगा है। कई जिलों का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से बाहर निकल गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।

MGNREGA workers timings Change भीषण गर्मी के चलते राजस्थान सरकार ने मनरेगा मजदूरों और सफाई कर्मियों को बड़ी राहत दी है। सरकार की ओर से उनके कार्य का समय बदल दिया गया है। इस संबंध में एक आदेश भी जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, अब मजदूरों को सुबह 6 बजे के बजाय अब सुबह 5:30 कार्य पर जाना होगा और दोपहर 12:30 बजे छुट्टी हो जाएगी।

गर्मियों के दिनों में मनरेगा मजदूरों के कार्य का समय सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित है। वहीं विभाग की ओर से जारी आदेश में यह भी लिखा है कि जो मजदूर मेट की ओर से दिए गए निर्धारित टास्क को समय से पहले पूरा कर लेते हैं तो वे मजदूर सुबह 10:30 बजे के बाद कार्य स्थल से घर लौट सकते हैं।सरकार का यह आदेश आगामी 15 जुलाई तक लागू रहेगा। ऐसे में सुबह जल्दी काम करके मजदूर समय पर घर लौट सकेंगे और ऐसे में वे भीषण लू से बच सकते हैं।