Advertisement Carousel

Election 2023 : परिणाम की तारीख में बदलाव, अब तीन नहीं बल्कि इस दिन जारी होगा विधानसभा चुनाव का रिजल्ट


Election 2023 मिजोरम विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तारीख बदल गई है. चुनाव आयोग ने शुक्रवार (1 दिसंबर) को बताया कि रविवार (3 दिसंबर) की जगह सोमवार (4 दिसंबर) को वोटों की गिनती होगी.

निर्वाचन आयोग ने बताया, ”मिजोरम के लोगों के लिए रविवार का विशेष महत्व है. इस वजह से तारीख में बदलाव किया गया है. तारीख बदलने को लेकर हमसे कई लोगों ने कहा था.” मिजोरम की 40 सीटों के लिए वोटिंग सात नवंबर को हुई थी. इससे पहले मिजोरम में हुए इलेक्शन का रिजल्ट भी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम के दिन 3 दिसंबर को आना था.

Election 2023 दरअसल, तीन दिसंबर को रविवार है. रविवार के दिन ईसाई समुदाय के लोग खास तौर पर चर्च जाते हैं. इसी वजह से तारीख में बदलाव किया गया है. राज्य में 87 फीसदी ईसाई समुदाय की आबादी है. लोगों की मांग थी कि रिजल्ट की तारीख में बदलाव किए जाएं. वहीं इस बीच कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग ने इतनी देर क्यों कर दी.