Advertisement Carousel

आज छत्तीसगढ़ समेत इन पांच राज्यों में होगी चुनाव तारीखों का ऐलान, दो चरणों में कराया जा सकता है मतदान

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में नवंबर दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते तक अलग-अलग तारीखों और चरणों में इन राज्यों में मतदान हो सकता है. पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है. वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है.

 

मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो सकता है. चुनाव आयोग इसे लेकर आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा.

Read More :Congress Working Committee Meeting :आज होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, प्रत्याशियों के नाम पर लग सकती है मुहर, इस दिन जारी होगी उम्मीदवारों की सूची 

सूत्रों के मुताबिक, नवंबर दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते तक अलग-अलग तारीखों और चरणों में इन राज्यों में मतदान हो सकता है. पिछली बार की तरह राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक चरण में चुनाव कराए जाने की संभावना है. वहीं, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान कराया जा सकता है. हालांकि, मतदान की तारीख अलग-अलग होने की उम्मीद है. लेकिन सभी चुनावी राज्यों की मतगणना एक साथ कराने का निर्णय लिया जा सकता है.

अपने आसपास के साथ देश-दुनिया की घटनाओं व खबरों को सबसे पहले जानने के लिए जुड़े हमारे साथ :-

https://chat.whatsapp.com/BEF92xpiZmxEHCHzSfLf5h