Advertisement Carousel

Election Results Today LIVE Update: मध्यप्रदेश का आया पहला रुझान, बुधनी सीट पर बीजेपी को बढ़त, रायपुर दक्षिण में सुनील सोनी आगे

नई दिल्ली: Election Results Today LIVE Update आज लोकतंत्र का महापर्व है। आज 15 राज्यों के 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों के परिणाम घोषित होंगे। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही इन सीटों पर भी वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सबकी नजर उत्तर प्रदेश के 9 सीटों पर है। इसके अलावा वायनाड लोकसभा सीट को भी काफी अहम माना जा रहा है। जहां से प्रियंका गांधी चुनावी मैदान में हैं। यूपी की नौ सीटों के अलावा, राजस्थान में 7, पश्चिम बंगाल में 6 छत्तीसगढ़ में 1, असम में 5, पंजाब और बिहार में 4-4 सीटों पर उपचुनाव हुए हैं. कर्नाटक और केरल में 3-3 सीटों पर चुनाव हुए हैं। विधानसभा चुनाव के सबसे तेज नतीजे जानने के लिए पढ़ते रहें लाइव ब्लॉग…