Advertisement Carousel

Elon Musk ने पीएम मोदी की तारीफ, कहा : उन्हें अपने देश की चिंता, जल्द करूंगा भारत जाने की प्लानिंग

नई दिल्ली : PM Modi Meets Elon Musk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रजकीय दौरे पर अमेरिका पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी भारतीय समयानुसार मंगलवार रात को अमेरिका पहुंचे। अमेरिका पहुंचते ही पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। भारी संख्या में भारतीय और अमेरिकी पीएम मोदी के स्वागत के लिए न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर जुटे हुए थे। पीएम मोदी ने अमेरिका की कई बड़ी हस्तियों से मुलाकात की है। ट्विटर के सीईओ Elon Musk ने भी पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ बैठक करने के बाद एलन मस्क का बड़ा बयान सामने आया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि, भारत के भविष्य को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी के प्रशंसक भी हैं।

 

भारत में ज्यादा संभावनाएं : मस्क

PM Modi Meets Elon Musk : मस्क ने कहा, दुनिया के किसी भी बड़े देशों की तुलना में भारत में ज्यादा संभावनाएं हैं। पीएम मोदी वास्तव में भारत का परवाह करते हैं। वो हमें अपने देश में निवेश करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। हमारी मुलाकात बहुत अच्छी रही और मैं उन्हें काफी पसंद करता हूं। पीएम मोदी सच में भारत के लिए बेहतर सोच रखते हैं। वो कंपनियों को भारत में निवेश के लिए सपोर्ट करना चाहते है ताकि उससे भारत को लाभ पहुंचे। मैं अगले साल भारत आने की प्लानिंग कर रहा हूं।