Advertisement Carousel

Cg Naxal News : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

सुकमा: Cg Naxal News छत्तीसगढ़ के सुकमा में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। कई माओवादियों को गोली लगने की खबर है। मारे गए नक्सली का शव बरामद कर पहचान की कोशिश की जा रही है। किस्टाराम इलाके में पेसेलपाड़ के जंगल में ये मुठभेड़ हुई है। इलाके में सर्चिंग जारी है।

Cg Naxal News सलातोंग इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर और 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी को रवाना किया गया था। तभी घात लगाकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। मौके से कई हथियार और नक्सल सामान बरामद की गई है।

एसपी किरण चव्हाण ने की मुठभेड़ की पुष्टि

बताया जा रहा है कि नक्सलियों की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही थी, जिसका DRG के जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। एसपी किरण चव्हाण ने सलातोंग इलाके में मुठभेड़ की पुष्टि की है।