Advertisement Carousel

Doda Encounter: जम्मू-कश्मीर में एक बार​ फिर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, चल रहा सर्च ऑपरेशन…

Doda Encounter continues : डोडा। जम्मू और कश्मीर के डोडा के कास्तीगढ़ इलाके में फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस मुठभेड़ के बारे में जानकारी दी कि कास्तीगढ़ इलाके में सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। एक बार फिर पुलिस और आंतकी आमने सामने हैं।

 

बता दें कि सोमवार रात को डोडा में हुए आतंकी हमले के बाद, सुरक्षाबलों ने डोडा जिले के साथ ही लगती ऊधमपुर जिले की सीमा में भी आतंकियों के खात्मे के लिए सर्च आपरेशन को तेज कर दिया है। आतंकी हमले के बाद मुठभेड़ शुरू होने से सीमा इलाके में तनाव महसूस हो रहा है। सुरक्षाबलों ने अपनी तैयारियाँ बढ़ा दी हैं और इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं।

Doda Encounter continues : जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ की दो घटनाओं से पहले, जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच चार घंटे के भीतर दो बार गोलीबारी हुई थी। यह घटनाएं बुधवार को अधिकारियों ने दी थी। मंगलवार रात 10.45 बजे, कलां भाटा में गोलीबारी की घटना हुई थी, जिसके बाद देर रात दो बजे, देसा वन क्षेत्र में जारी आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान, पंचन भाटा के पास फिर से गोलीबारी हुई थी। इन घटनाओं के दौरान सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को, सेना के चार जवान भी शहीद हो गए थे।