Advertisement Carousel

मशहूर सिंगर का निधन, महज 30 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मौत से पहले दोस्तों के साथ पी थी शराब

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

Korean singer Park Bo Ram dies मशहूर के-पॉप सिंगर पार्क बो-रैम नहीं रहीं. 30 साल की उम्र में मशहूर कोरियन स्टार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 11 अप्रैल की रात को उनका दक्षिण कोरिया में अचानक निधन हो गया. पार्क बो-रैम की मौत की पुष्टि उनकी एजेंसी XANADU एंटरटेनमेंट ने की है. वहीं, इस मामले की जांच अब पुलिस अधिकारी कर रहे हैं.

एजेंसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया, ”हम यहां दुखद समाचार शेयर कर रहे हैं कि पार्क बो-रैम (Park Bo Ram) का 11 अप्रैल की देर रात अचानक निधन हो गया. XANADU एंटरटेनमेंट के सभी कलाकार और अधिकारी पार्क बो-रैम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं. यह और भी तकलीफ देने वाला है कि हमें पार्क बो-रैम को सपोर्ट करने वाले सभी फैन्स को यह खबर अचानक बतानी पड़ रही है.”

Read More : Gold-Silver Price Today : 73 हजार के करीब पहुंचा सोना, चांदी में भी उछाल, जानें आज क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट 

बाथरूम में मिली थीं बेहोश

Korean singer Park Bo Ram dies रिपोर्ट के मुताबिक, साउथ नामयांगजू पुलिस स्टेशन ने खुलासा किया कि पार्क बो-रैम कल रात अपने दोस्तों के साथ ड्रिंक कर रही थीं. रात करीब 9:55 बजे वह बाथरूम गई, लेकिन जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी. तब उनके दोस्त उन्हें देखने के लिए बाथरूम में गए, जहां उन्होंने सिंगर को सिंक के ऊपर बेहोश पाया. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

Read More : IPL 2024 : इस खिलाड़ी का आज हो सकता है आखिरी मैच, मुकाबला शुरू होने से पहले ही दे दी ये चेतावनी, जानें क्या है पूरा मामला 

मौत की वजह का नहीं चला पता

हालांकि, मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया. कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस फिलहाल पार्क बो-रैम की अचानक हुई मौत की जांच कर रही है. पार्क बो-रैम साउथ कोरियाई एंटरटेंमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम थीं और आज इंडस्ट्री में उनके 10 साल पूरे होने वाले थे. अपने करियर की बड़ी उपलब्धि के लिए उन्होंने हुह गक के साथ एक डुएट ट्रैक ‘आई होप’ जारी किया. वह इस साल अपना स्टूडियो एल्बम भी रिलीज करने वाली थीं.