Advertisement Carousel

देशभक्ति से ओत प्रोत हैं फाइटर का ट्रेलर, एक्शन अवतार में छाएं ऋतिक रोशन…

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर मूवी ‘फाइटर’ का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। कहानी आतंकी हमले और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की है, पुलवामा अटैक की है। आसमान में जबरदस्त एक्शन सीन्स हैं। इमोशंस है। जज्बा है और साहस भी है। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद ट्विटर (अब X) पर रिएक्शन भी आने लगे हैं।

Read More : इन तीन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, घर में नहीं होगी पैसों की कमी

इस फिल्म का निर्देशन वॉर और पठान फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया हैं। सिद्धार्थ ने इससे पहले ऋतिक के साथ बैंग बैंग और वॉर जैसी धुआंधार एक्शन फिल्में बनाई हैं। फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं।

Read More : इन तीन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, घर में नहीं होगी पैसों की कमी