Advertisement Carousel

तहसील ऑफिस में फाइलों का कबाड़, एसडीएम बोले- गैर जरूरी होंगी फाइलें..

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तहसील ऑफिस में 10 हजार से ज्यादा राजस्व संबधित काम पेंडिग है. जिसके लिए हजारों लोग तहसील ऑफिस के लगातार चक्कर लगाते हुए नजर आते हैं. तहसील ऑफिस में हजारों जरूरी दस्तावेजों और फाइलों को कबाड़ में बांधकर फेंक दिया गया है. जिससे यहां काम करने वाले सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है.

मामले में जब भी राजस्व अधिकारियों से बातचीत की जाती है, तो संबधित अधिकारी कहते हैं कि कोई भी काम रुका हुआ नहीं है. किसी प्रकार कि कोई अव्यवस्था नही फैली है. सभी कामों को तेजी से किया जा रहा है. लेकिन तहसील ऑफिस के कबाड़ में फैले लाल कपड़े में बंद फाइलों को देखकर अधिकारी-कर्मचारियों की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है.

वहीं इस मामले में एसडीएम नंदकुमार चौबे ने कहा कि फाइल वहां पड़ी हैं, तो उन फाइलों का कोई उपयोग नहीं होगा… तभी वे फाइलें वहां निकाली गई हैं. एसडीएम चौबे ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी.