Advertisement Carousel

IAS officer Pooja Khedkar: ट्रेनी IAS पूजा बाद अब मुश्किल में उनके माता पिता! मनोरमा खेडकर के खिलाफ इस मामले में FIR दर्ज

पुणे: IAS officer Pooja Khedkar महाराष्ट्र की विवादित ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब पुणे ग्रामीण पुलिस ने पूजा की मां मनोरमा खेडकर और पिता दिलीप खेडकर के साथ पांच और लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उन पर किसान को धमकाने का आरोप है। मामले में आईएएस पूजा खेडकर की मां का किसानों की जमीन हड़पने के लिए हाथ में पिस्टल लेकर धमकी देने वाला वीडियो वायरल हुआ था।

आर्म्स एक्ट के तहत लगाए गए आरोप

IAS officer Pooja Khedkar एफआईआर कल देर रात पौड पुलिस स्टेशन में एक स्थानीय किसान की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई। किसान ने आरोप लगाया है कि उसे मनोरम खेडकर ने धमकाया था। एफआईआर आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत दर्ज की गई है। आर्म्स एक्ट के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। पौड पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोज यादव ने इसकी जानकारी दी है।

मनोरमा का पिस्तौल लहराते वीडियो वायरल

पूजा खेडकर की मां का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह हाथ में गन लेकर किसानों के सामने बंदूक लहरा रही हैं। हालांकि, अब तक साफ नहीं है कि वीडियो कब का है। पूजा खेडकर को हाल ही में पुणे से वाशिम ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा राजनीतिक गलियारों में भी ट्रेनी अधिकारी के मामले की सख्त जांच की मांग उठने लगी है।