रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से जुड़ी एक यात्री बस में रविवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र में हुई, जहां चालक की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
चलती स्लीपर बस में लगी आग, चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित











