Advertisement Carousel

CG News : कांग्रेस के प्रथम बाफना को मिली बेमेतरा जिला की बड़ी जिम्मेदारी

रायपुर- कांग्रेस ने विधानसभा प्रभारी के नामों का ऐलान किया है। सभी 90 सीटों के लिए प्रदेश सचिव, संयुक्त महासचिव सत्र के नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। कांग्रेस ने इससे पहले 11 लोकसभा के आधार पर विधानसभावार प्रभारी की नियुक्ति की है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने इस बात का फैसला लिया था कि प्रदेश सचिव को विधानसभा का प्रभारी बनाया जायेगा।

इनमें एक नाम प्रथम बाफना का भी है, जिन्हें बेमेतरा से कांग्रेस प्रभारी बनाया गया है.इस अवसर पर उन्हें  सामाजिक क्षेत्रों के अनेक लोगों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है.