Advertisement Carousel

शहडोल घटना पर भड़की पूर्व सीएम उमा भारती , बोली – सरकारी कर्मचारी की हत्या, मध्य प्रदेश की सारी व्यवस्था के लिए कलंक

शहडोल। शहडोल जिले के देवलोन थाना क्षेत्र के सोन नदी में हो रहे रेत के अवैध खनन को रोकने गए पटवारी को रेत माफिया के इशारे पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई है। यह घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को हुई। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपी ट्रैक्टर चालक और वाहन मालिक को गिरफ्तार कर लिया। इस पर पूर्व सीएम उमा भारती का ट्वीट भी सामने आया है।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….

पूर्व सीएम उमा भारती ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि, शहडोल के ब्यौहारी में खनन माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने के कारण एक सरकारी कर्मचारी की हत्या, मध्य प्रदेश की सारी व्यवस्था समाज, शासन, प्रशासन सबके लिए कलंक एवं शर्मनाक है, अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही हो।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….

शहडोल के ब्यौहारी में खनन माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने के कारण एक सरकारी कर्मचारी की हत्या, मध्य प्रदेश की सारी व्यवस्था समाज, शासन, प्रशासन सबके लिए कलंक एवं शर्मनाक है, अपराधियों पर कठोरतम कार्यवाही हो।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेगें शनिदेव, घर में नहीं होगी धन दौलत की कमी….