Advertisement Carousel

बड़ी खबर : खरसिया में बीजेपी ने इस नेता पर जताया भरोसा, यहां देखें 21 उम्मीदवारों की लिस्ट

रायपुर:  Former IAS OP Chaudhary did not get ticket from Kharsia छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने 21 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 21 प्रत्याशियों के नाम है। इसमें पाटन सीट से सांसद विजय बघेल को उतारा गया है। इसी सीट से वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधायक हैं। 10 सीटें अनुसूचित जनजाति की हैं, एक सीट अनुसूचित जाति वर्ग को दी गई है।

Read More : Big Breaking : पाटन में दिखेगी कका- भतीजे के बीच टक्कर, सिहावा से श्रवण मरकाम को मिला टिकट, यहां देखे बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट 

Former IAS OP Chaudhary did not get ticket from Kharsia बुधवार को ही बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन मीटिंग हुई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ से भी डॉ रमन सिंह, बीजेपी अध्यक्ष साव और नेता प्रतिपक्ष चंदेल समेत कई नेताओं से दिल्ली में चर्चा की गई थी। जिसके बाद गुरुवार को 21 नामों का ऐलान कर दिया गया है। खरसिया सीट की बात करें तो यहां से महेश साहू को उतारा गया, इससे पहले पूर्व IAS ओपी चौधरी को उतारा गया था। जिन्हें कांग्रेस के उमेश पटेल ने हराया था। उन्हें 94 हजार वोट मिले थे।

Read More : Big Breaking : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, जानें किसे-कहां से मिला टिकट 

यहां देखें पूरी लिस्ट