Advertisement Carousel

बिहार के 4 वांटेड गैंगस्टर ढेर, सिग्मा गैंग का सफाया…

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में रोहिणी इलाके में गुरुवार तड़के सिग्मा गैंग के चार कुख्यात गैंगस्टरों को एनकाउंटर में मार गिराया गया। सफेद कार में सवार आरोपी पुलिस को देखते ही अंधाधुंध फायरिंग करने लगे।

जवाबी कार्रवाई में चारों को गोली लगी और अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। मारे गए आरोपियों में सरगना रंजन पाठक, बिमलेश महतो, मनीष पाठक व अमन ठाकुर है। चारों पर 20 से ज्यादा हत्या, लूट, फिरौती के केस दर्ज थे। पुलिस के अनुसार रंजन पाठक बिहार का मोस्ट वांटेड था।