रायपुर। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले अपने चिकनी चुपड़ी बातों में पीड़ित को फसाया। फिर बिजली विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर ली।
Read more : मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक महिला की मौत, 25 लोग हुए घायल…
मामले के खिलाफ अविनाश खड़गे नाम के शख्स ने गुढ़ियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खडगे ने दंपति अविनाश और गरिमा ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। दोनों ने बिजली विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।
Read more : मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा, एक महिला की मौत, 25 लोग हुए घायल…











