Advertisement Carousel

G-20 meeting Srinagar: चीन-पाकिस्तान के विरोध के बावजूद श्रीनगर में ही होगी जी-20 की बैठक…

G-20 meeting Srinagar : भारत पहली बार जी-20 की मेजबानी कर रहा है, ऐसे में जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में भी जी-20 की बैठक होगी। अहम बात है कि चीन और पाकिस्तान के विरोध के बावजूद भारत श्रीनगर में यह बैठक आयोजित करने जा रहा है।

पर्यटन पर वर्किंग ग्रुप की बैठक 22 से 24 मई के बीच श्रीनगर में होगी। माना जा रहा है कि चीन इस बैठक से दूरी बना सकता है, जबकि पाकिस्तान सऊदी अरब, तुर्की, चीन सहित तमाम देशों को इस बैठक के खिलाफ लामबंद करने की कोशिश कर रहा है, ताकि इस बैठक को रोका जा सके।

भारत ने जी-20 कैलैंडर को शुक्रवार को जारी किया था, जिसमे 22 से 24 मई के बीच पर्यटन पर वर्किंग ग्रुप की बैठक हो सके। श्रीनगर में होने वाली बैठक के लिए पिछले साल ही तैयारी शुरू हो गई थी। सरकार के सूत्रों की ओर से कहा गया है कि जी-20 की बैठक के देश के सभी 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों मे हो रही है। इसमे अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर भी शामिल हैं, ये सभी भारत का अभिन्न हिस्सा हैं।