Advertisement Carousel

G20 Guest Menu : मिलेट्स से बने व्यंजनों का स्वाद चखेंगे विदेशी मेहमान, थाली में रहेंगे ये-ये खास डिश, आप भी जानें

नई दिल्ली: G20 Guest Menu :  जी20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों के स्वागत लिए दिल्ली तैयार है। मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली को दुल्हन की तरह सजाया गया है। वहीं राष्ट्राध्यक्षों का दिल्ली आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। जो बाइडेन समेत कई नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं।

Read More : Contract Employees become Regular : संविदा कर्मचारियों को आखिरकार मिल ही गया तोहफा, सरकार ने नियमित करने का किया ऐलान

G20 Guest Menu : मेहमानों के ब्रेकफास्ट, लंच से लेकर डीनर तक का मैन्यू सेट हो गया है। इतना ही नहीं मेहमानों को चांदी के बर्तनों में खाना परोसा जाएगा। मेहमानों को भारतीय व्यंजनों को परोसा जाएगा। मेहमानों को मिलेट्स आइटम का फूड मैन्यू तैयार किया गया है। मिलेट्स फूड्स में पांच प्रकार के मोटे अनाज को शामिल किया गया है। बाजरे से तैयार किए गए व्यंजनों को खास तरह के तैयार किया जाएगा। मेहमानों को ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डीनर तक में पांच सौ से अधिक व्यजनों को शामिल किया गया है। जिसमें मिलेट्स भी शामिल है। मिलेट्स का इस्तेमाल दाल से लेकर मिठाईयों तक को बनाने में किया गया है।

Read More : IND vs PAK Reserve Day : भारत-पाकिस्तान मैच के लिए लिया गया ऐसा फैसला, मच गया क्रिकेट जगत में वबाल, जानिए क्या है पूरा माजरा 

चांदनी चौक के जायकों को भी चखेंगे मेहमान

जी 20 सम्मेंलन में भारतीय स्ट्रीट फूड भी परोसा जाएगा। जिसमें चांदनी चौक के टेस्टी जायकों से लेकर पंजाबी फूड्स भी मेहमान नवाजी में शामिल होंगे। पानीपूरी, दही पूरी, सेव पूरी, मिर्ची वडा, बीकानेरी दाल का पराठा, लीलवा कचौरी, दिलखुश टिक्की, जोधपुरी काबुली पुलाव को भी मेहमानों के लिए परोसा जाएगा।

Read More : Big Breaking : भाजपा के बाद अब इस पार्टी ने जारी प्रत्याशियों की पहली सूची, जानें किसे कहां से मिली टिकट 

मीठे में परोसा जाएगा ये

मेहमानों को भारतीय जायकों के साथ साथ मीठे का भी खास इंतजाम किया जाएगा। जिसमें मलाई घेवर, गुलाब जामुन, पिस्ता कुल्फी, गोंद का हलवा, श्रीखंड, मलाई कुल्फी फलूदा के साथ, केसर पिस्ता ठंडाई, सेवइयां, दाल बादाम का हलवा, खीर, गाजर का हलवा, मोतीचूर का लड्डू, ड्राईफ्रूट्स की मिठाईयां, रसमलाई,जोधपुरी मावा कचौरी जैसे कई मीठे व्यंजनों को भी शामिल किया गया है।

भारतीय व्यंजनों के अलावा विदेशी व्यंजनों की पसंद का भी खास ध्यान रखा गया है। मैन्यू में थाई डेनमार्क के व्यंजनों को भी जगह दी गई है। इसमें कुकंबर वैलीश, कैबेज, डेनमार्क की डेनिस ब्रेड रॉल, डेजर्ट में सिजिंग ब्राउनी, हेजलनट, सिनमोम आइसक्रीम और केक को शामिल किया गया है। इसके अलावा साउथ इंडियन जायके को भी शामिल किया गया है।