Advertisement Carousel

Deepak Boxer Detained: मैक्सिको में पकड़ा गया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का खास साथी गैंगस्टर दीपक बॉक्सर, FBI की मदद से दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

Deepak Boxer Detained: गैंगस्टरों के खिलाफ अभियान में लगी दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ मिली है. पुलिस ने अमेरिकन एजेंसी एफबीआई (FBI) की मदद से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) और गोल्डी बराड़ के खाश साथी गैंगस्टर दीपक बॉक्सर (Deepak Boxer) को मैक्सिको में दबोच लिया है. दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, उसे एक ही दिन के अंदर भारत लाया जा सकता है. आपको बता दें कि, गैंगस्टर दीपक बॉक्सर दिल्ली के सिविल लाइंस में एक बिल्डर की हत्या सहित कई मामलों वांटेड था और काफी समय से वो फरार भी चल रहा था .वहीं उसपर पुलिस ने 3 लाख रुपये का इनाम भी उसपर घोषित किया था. दिल्ली-एनसीआर का टॉप गैंगस्टर रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद गोगी गिरोह की कमान संभाल रहा था. वह कोलकाता से फ्लाइट लेकर 29 जनवरी, 2023 को मेक्सिको भाग गया था. पुलिस लंबे समय से उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी.

आइये जाने कौन है दीपक बॉक्सर, और कितनी बड़ी है उसके गुनाहों की लिस्ट

लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ की मदद से फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर वह देश से भाग गया था. लॉरेंस बिश्नोई चाहता था कि दीपक बॉक्सर विदेश में रहकर ही गैंग को चलाये. दीपक बॉक्सर एक 27 वर्षीय गैंगस्टर है, जो पूर्व सरगना जितेंद्र गोगी के सितंबर 2021 में मारे जाने के बाद गोगी गिरोह का नेतृत्व कर रहा था. उसने 2016 में गोगी को हरियाणा में पुलिस हिरासत से मुक्त कराया था.