Advertisement Carousel

Gariaband : गनियारी में मजदूरों ने देखा तेंदुए का शावक, हड़कंप मचते ही वन विभाग ने किया इलाके में अलर्ट, ग्रामीणों से की ये अपील

Gariaband : गरियाबंद जिले इस वक्त बड़ी खबर मिल रही है। जिल के ग्राम गनियारी में काम कर रहे मजूदरों ने तेंदए का शावक देखा है। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक को अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग के अधिकारियों ने मादा तेंदुआ के आसपास होने की आशंका जताई है। इसके साथ ही पूरे इलाके मे अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही ग्रामीणों से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील भी की है।

Gariaband : शावक का त्वरित किया रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार गरियाबंद (Gariaband) जिले के फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के गनियारी गांव में रोजगार गारंटी के तहत ग्राम गनियारी में कुछ मजदूर काम रहे थे। इसी दौरान मंगलवार को मजदूरों ने वहां एक तेंदुए के शावक को देखा। इसके बाद इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच इसकी सूचना वन विभाग के अमले को दी। मौके पर पहुंचे वन अमले ने तेंदुए के शावक का रेस्क्यू किया। हालांकि टीम को तेंदुआ कहीं नहीं दिखा है।

यह भी पढ़ें : Naxalite Update News : नक्सलियों की मौजूदगी की खबर लगते ही सर्चिंग पर निकली टीम, फोर्स के पहुंचते ही नक्सलियों ने की फायरिंग…

Gariaband : गांव में अलर्ट किया

इस दौरान वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि इस इलाके में मादा तेंदुआ आसपास ही मौजूद हो सकती है। इसलिए तेंदुए के शावक को ग्रामीणों से अलग रखकर अभी नजर रखी जा रही है। शावक को मादा तेंदुए से मिलाने का प्रयास किया जा रहा है, क्योंकि शावक की तलाश में मादा तेंदुआ गांव की ओर रुख करेगी। ऐसे में गांव वालों को अलर्ट किया गया है। इसके साथ मादा तेंदुए की तलाश भी तेज कर दी गई है।