गरियाबंद : जिले के मैनपुर क्षेत्र में चर्चित आकाश कश्यप हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
गरियाबंद हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद ने ली युवक की जान, छह आरोपी गिरफ्तार











