Advertisement Carousel

होटल के बाथरूम के अंदर इस हाल में मिला प्रेमी जोड़ा, देखकर पुलिस भी रह गई सन्न

मेरठ : Girlfriend and boyfriend commits suicide उत्तर प्रदेश के मेरठ के कंकरखेडा थाना इलाके में बुधवार शाम को 20 वर्षीय एक युवक और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका जेपी होटल एक कमरे में छत से लटके पाए गए। मृतकों की पहचान आमिर (20) और साजिदा (19) के रूप में हुई।दोनों मुजफ्फरनगर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि युवक दूध बेचने का काम करता था और दोनों पड़ोसी थे। बताया जा रहा है कि आमिर और साजिदा एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे।

Read More : Boyfriend girlfriend sexy video : चोरी-छिपे गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर किया ऐसा काम 

Girlfriend and boyfriend commits suicide एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। युवती अपनी प्रेमी के साथ मंगलवार को लापता हो गई थी। परिजनों ने इस संबंध में बुधवार को मुजफ्फरनगर जिले के थाना रतनपुरी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने तलाश शुरू की तो इनकी मोबाइल की आखिरी लोकेशन मेरठ के जेपी होटल में मिली। आखिरकार देर शाम पुलिस कंकरखेड़ा थाना अंतर्गत स्थित जेपी होटल में पहुंची। यहां का एंट्री रजिस्टर चेक किया तो आमिर और साजिदा के नाम दर्ज पाए गए।

Read More : Mother killed Son : मां ने अपने जिगर को टुकड़े को उतारा मौत से घाट, फिर सिर को उबालकर खाई, जानें क्यों किया ऐसा

रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव रियावली निवासी आमिर और साहिदा दोनों के प्रेम-प्रसंग का परिजनों को पता चलने पर दोनों गांव से भाग गए थे। लड़की के परिजनों ने युवक के खिलाफ बुधवार को अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया था। बुधवार शाम चार बजे दोनों ने होटल में कमरा लिया। सवा पांच बजे होटल के कर्मचारी ने देखा कि कमरे का गेट खुला था। दोनों कमरे में नहीं थे। उसने बाथरूम में देखा तो दोनों के शव कुंदे से लटके हुए थे। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने सूचना दी तो कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। मुजफ्फरनगर पुलिस को भी सूचना दे दी गई है।

पुलिस कमरे में पहुंची तो वो लॉक मिला। दरवाजा तोड़कर खुलवाया गया तो अंदर दोनों की लाश बरामद हुईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने भी कमरे की छानबीन की है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।