Advertisement Carousel

प्रेमी की कार लेकर तीन दोस्तों संग फरार हुई प्रेमिका, पीड़ित तीन बार मिला पर न नाम जानता न पता

Girlfriend ran away with her boyfriend :  पी के महराजगंज जिले से एक अजीबो गरीब खबर सामने आई है। यहां पर एक प्रेमी युवक कार लेकर आधी रात को प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। जहां पर प्रेमिका प्रेमी की कार लेकर तीन दोस्तों के साथ फरार हो गई। इस मामले में पुलिस युवक के तहरीर के आधार पर युवती सहित चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

Read More : Navratri 2023 : इस बार हाथी पर सवार होकर आ रही हैं मां दुर्गा, जानिए किस बात का है संकेत? 

कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि वह महराजगंज जिले में एक युवती से मिलने आता रहता था। जिसका पता उन्हे मालूम नहीं है। युवती से तीन बार मिल भी चुका है। इसी बीच बीते 30 सितंबर को भी युवती ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद मैं कार लेकर रात 11 बजे जगदौर गांव के निकट स्थित एक पोखरे पर युवती से मिलने पहुंचा। वहां पर युवती पहले से तीन युवकों के साथ मौजूद थी।

इस दौरान युवती नेपाल घूमने की बात कहते हुए मेरी कार लेकर तीन दोस्तों के साथ चली गई। जो कई दिनों तक इंतजार करने के बाद भी नहीं लौटी। इतना ही जिस मोबाइल के जरिये युवती से बात करता था। वह मोबाइल भी कार में छूट गया है। युवती का मोबाइल नंबर भी याद नहीं है।

Read More : Marriage Relations : शादी के 2 साल और एक बार भी पत्नी से नहीं बनाए संबध, अब महिला के प्राइवेट पार्ट में पति ने डाली सीरिंज 

Girlfriend ran away with her boyfriend इस संबंध में सिंदुरिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनीषा सिंह ने कहा की कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव का रहने वाला युवक की तहरीर पर नामजद युवती के अलावा तीन अज्ञात सहित कुल चार के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।