Advertisement Carousel

Old pension scheme : ओल्ड पेंशन योजना पर सरकार ले सकती है बड़ा निर्णय, केंद्र सरकार की अहम जानकारी

नई दिल्लीOld pension scheme  केंद्र और राज्‍य सरकार के कर्मचार‍ियों की तरफ से पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग लंबे समय से चल रही है। राजस्‍थान, झारखंड, ह‍िमाचल प्रदेश, पंजाब और छत्‍तीसगढ़ की सरकार की तरफ से ओल्ड पेंशन स्कीम को बहाल कर द‍िया गया है।

Old pension scheme
हालांकि, केंद्र ने पुरानी पेंशन योजना पर अपनी प्रतिक्रिया साफ कर दी है। वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, सरकार का ओल्ड पेंशन स्कीम पर वापसी कोई प्लान नहीं है। इस फैसले से राज्यों के OPS के फैसले पर भी असर पड़ेगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार नई पेंशन योजना में मिनिमम रिटर्न देगी। वित्त मंत्री ने कहा कि वित्त सचिव के नेतृत्व में एक कमेटी गठित होगी। यह कमेटी नई पेंशन योजना का रिव्यू करेगी।नई पेंशन योजना में सरकार मिनिमम रिटर्न देगी। नई कमिटी कितना मिनिमम रिटर्न दिया जाए इस पर विचार करेगी।

Old pension scheme

सरकार का ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू करने का प्लान नहीं है। इस फैसले से राज्यों के OPS के फैसले पर भी असर पड़ेगा। हालांकि, नई पेंशन स्कीम के तहत सरकार मिनिमम गारंटी रिटर्न देगी। न्यू पेंशन स्कीम में रिटायरमेंट पर तकरीबन 40% मिल जाता है। बता दें कि नई पेंशन योजना में 1 अप्रैल, 2004 से प्रभावी है। ओल्ड पेंशन स्कीम को दिसंबर 2003 में वाजपेयी सरकार ने खत्म कर दिया था। पुरानी पेंशन योजना में कर्मचारी के आखिरी वेतन का 50 फीसदी पेंशन होती थी। इसकी पूरी राशि का भुगतान सरकार करती हैं।