Advertisement Carousel

CG News : अफसरों की लापरवाही पर साय सरकार का बड़ा एक्शन, एक साथ 6 इंजीनियर सस्पेंड, 4 जारी हुई ये नोटिस

congress leader murder news,congress leader murder case,congress leader murder incident,congress,congress leader murder in sarangarh,congress leader murder in sarangarh news,congress leader murder news in sarangarh,congress leader murder case in sarangarh,congress leader murder incident in sarangarh,युवा congress leader ने कहा,congress leader shot dead in bilaspur,firing on congress leader in bilaspur,cg congress,congress leader और कार्यकर्ता करेंगे मौन सत्याग्रह

रायपुरः CG News  छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के कामों लापरवाही बरतने वाले 6 एक्जीक्यूटिव इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही चार जिलों के इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के कामों में गंभीर लापरवाही पाई थी। विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए जगदलपुर के ईई जगदीश कुमार, बिलासपुर के ईई यूके राठिया, बैकुंठपुर के ईई चंद्रबदन सिंह, बेमेतरा के ईई आरके धनंजय और अंबिकापुर के ईई एसपी मंडावी और सुकमा के ईई जेएल महला को सस्पेंड कर दिया है।

4 जिलों के ईई को कारण बताओ नोटिस

CG News  वहीं दुर्ग के ईई उत्कर्ष पाण्डेय, बालोद के ईई सुक्रांत साहू, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के ईई एसएस पैकरा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के ईई कमल कंवर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

जल जीवन मिशन के कामों में मिली खामियां

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पिछले दिनों जल जीवन मिशन के कामों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को गंभीरता पूर्वक काम करने और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए थे। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी मिशन के कामों पर नाखुशी जाहिर करते हुए अधिकारियों से लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही थी।

15 दिनों के भीतर देना होगा जवाब

नियमानुसार निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कारण बताओ नोटिस की कार्रवाई वाले चारों ईई को सूचना पत्र प्राप्ति के 15 दिनों के भीतर अपना जवाब पेश करने के निर्देश दिए हैं।