Advertisement Carousel

हाई कोर्ट ने बीजेपी MLA गोमती साय को थमाया नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव से बीजेपी विधायक गोमती साय को HC ने नोटिस भेजा है। बता दें कि काउंटिंग में गड़बड़ी के आरोप में ये नोटिस भेजा गया है। दरअसल, कांग्रेस प्रत्याशी रामपुकार सिंह ने याचिका लगाई थी, जिस पर उच्च न्यायालय में बुधवार को सुनवाई हुई है। अब 28 फरवरी को मामले में अगली सुनवाई होनी है।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी

बता दें कि गोमती साय पत्थलगांव से बीजेपी विधायक हैं। बता दें कि गोमती साय ने भाजपा की टिकट पर पत्थलगांव सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्होंने 255 वोटों से जीती दर्ज की थी। गोमती साय ने ये पहला विधानसभा चुनाव लड़ा है और पहली बार की सांसद हैं। साथ ही वह जशपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Read More: इन तीन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में कभी नहीं होगी धन की कमी